+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, February 15, 2026
Sport

रांची यूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल के लिए क्वालीफाई किया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। रांची विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम ने अखिल भारतीय अंतर विवि महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता एडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी पात्रता हासिल की। रांची विश्वविद्यालय की टीम पहले हाफ तक एक गोल से आगे चल रही थी। पहला गोल रोशनी वर्मा ने, दूसरा गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव ने दागकर टीम को मजबूती प्रदान किया। जबकि तीसरा एवं अंतिम गोल अलीशा तिग्गा ने दागा। रांची विश्वविद्यालय के इस जीत में प्रशिक्षक विजय वर्मा, मैनेजर धीरज महतो और नारायण बिनाहां का विशेष योगदान रहा। रांची विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, अजीत कुमार, डॉ मुकुंद मेहता, डॉ सुदेश साहू, डॉ राजेश गुप्ता व खेल विभाग के अधिकारियों ने टीम को बधाई दिए।

Leave a Response