+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNews

रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह बनीं IAS

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के रूप में प्रोन्नति दी गई है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन सभी को प्रोन्नति मिली है। जिन अफसरों को आईएएस बनाया जाना है, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में कार्यरत कंचन सिंह, सीता पुष्पा और प्रीति रानी, ऊर्जा विभाग में मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत विजय कुमार सिन्हा और श्रम एवं नियोजन विभाग के अफसर धनंजय कुमार व राजेश प्रसाद शामिल हैं।

सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत

आपको बता दें कि आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाने वाली कंचन सिंह रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं। उन्होंने सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत कर इस मुकाम को हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में पहली बार राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया था।

Leave a Response