About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, February 21, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची नगर निगम चुनाव: 21 फरवरी को थमेगा प्रचार

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जोरदार प्रचार कर रहे हैं। वहीं, चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 21 और 22 फरवरी को रांची के मोरहाादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को उनके-उनके बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मतदान कर्मियों को जरूरी सामग्री, सुरक्षा और वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मोरहाबादी मैदान में चुनाव कार्य के लिए वाहनों को अधिग्रहित किया गया है।

909 मतदान केंद्र बनाए गए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि रांची नगर निगम के 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 254 सामान्य, 507 संवेदनशील और 128 अति संवेदनशील बूथ हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। करीब 4000 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में रहेंगे, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। हर बूथ पर पुलिस बल के साथ गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैयार रखे गए हैं।

27 को ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना होगी

मतदान के बाद 27 फरवरी को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सुकुरहट्टू में मतगणना होगी। वहां भी सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सबसे पहले बुंडू नगर परिषद के नतीजे घोषित किए जाएंगे, उसके बाद रांची नगर निगम के वार्डवार परिणाम जारी होंगे। जहां एक ओर उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, वहीं प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब सभी की नजरें मतदान के दिन और आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो राजधानी की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

  • 21 फरवरी: शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।
  • 21-22 फरवरी: पोलिंग पार्टियां (चुनाव कराने वाली टीमें) मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी।
  • 27 फरवरी: सुकुरहट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में वोटों की गिनती (Result) होगी।

Leave a Response