
रांची। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत रांची नगर निगम मेयर पद के लिए 6 फरवरी 2026 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में कुल 8 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह 7 फरवरी 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।
नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों के नाम
अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुण्डा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो।
11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए
रमा खलखो, देवी दयाल मुण्डा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर।




