About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Rahul Gandhi said – Manipur is burning. The Prime Minister was speaking laughingly. This does not suit the Prime Minister of India
NewsPolitics

राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर जल रहा है | प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे | ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता

Share the post

मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा

पीएम का मीडिया पर कंट्रोल है, लेकिन मुझे अपना काम करना है

रांची। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे, ये उनको शोभा नहीं देता। अगर हिंदुस्तान में कहीं हिंसा हो रही है तो उन्हें इस तरह हंस-हंसकर नहीं बोलना चाहिए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं। पीएम ने लोकसभा में 2 घंटे 13 म‍िनट का भाषण द‍िए, इसमें से स‍िर्फ 2 म‍िनट उन्‍होंने मण‍िपुर की बात की। मण‍िपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्‍कार हो रहे हैं, बच्‍चों को मारा जा रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बात कर रहे थे। मजाक कर रहे थे। ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा।

क्या प्रधानमंत्री को ये पता नहीं है कि हमारे देश में क्या हो रहा है

मैंने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है। ये मेरे खोखले शब्द नहीं थे। जब हम मणिपुर पहुंचे और मैतई क्षेत्र में गए। हमें कहा गया कि अगर आपकी सुरक्षा में कोई कुकी होगा तो हम उसे मार देंगे। उसी तरह जब हम कुकी क्षेत्र में गए तो हमें कहा गया कि अगर कोई मैतई आपकी सुरक्षा में होगा, हम उसे मार देंगे। आज वहां एक स्टेट नहीं है, वहां दो स्टेट हैं।
जब मैंने प्रधानमंत्री को संसद में हंसते हुए, मजाक उड़ाते हुए देखा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री ऐसा कैसे बोल सकता है? क्या प्रधानमंत्री को ये पता नहीं है कि हमारे देश में क्या हो रहा है? अगर वह मणिपुर नहीं जा पा रहे हैं, तो कम से कम उसके बारे में बोल तो सकते हैं। अगर हिंदुस्तान की सेना चाहे तो मणिपुर की हिंसा को 2 दिन में रोक सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर की आग को बुझाना नहीं चाहते हैं। यही सच्चाई है। मणिपुर CM के नाक के नीचे से हजारों हथियार लूटे गए। तो क्या अमित शाह चाहते थे कि हजारों हथियार लूटे जाएं? क्या अमित शाह चाहते थे कि मणिपुर में हिंसा चलती रहे?

आपका 37 मिनट का भाषण, लेकिन आपको सिर्फ 14 मिनट ही दिखाया गया

पत्रकार ने राहुल से सवाल किया- आपने लोकसभा में 37 मिनट का भाषण दिया, लेकिन आपको सिर्फ 14 मिनट ही दिखाया गया। इसे आप कैसे देखते हैं? इसपर राहुल ने कहा कि जी, शायद PM मोदी को TV पर मेरा चेहरा देखना अच्छा नहीं लगता। मैं जानता हूं कि उनका मीडिया पर कंट्रोल है, लेकिन मुझे अपना काम करना है। मैं अपना काम करता रहूंगा। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, वहां मैं आपको भारत मां की रक्षा करता हुआ खड़ा मिलूंगा। मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं। मैं हर स्टेट में गया। बाढ़, सुनामी, हिंसा होती है, हम जाते हैं। 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, कहीं नहीं देखा. मणिपुर के लिए जो मैंने कहा कि भारत माता की हत्या कर दी है, ऐसे नहीं कहा था।

Leave a Response