+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, February 3, 2026
News

गुदड़ी के राजन व पुंदाग के अबरार को पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ रिंग रोड में गिरफ्तार किया

Share the post

क्राइम लेटेस्ट न्यूज

रांची। रांची पुलिस ने रांची गुदड़ी के राजन उर्फ सरफराज व पुंदाग के मो. अबरार को लोडेड देशी कट्टा के साथ कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड में खदेड़कर गिरफ्तार किया। एसससपी रांची कौशल किशोर को गुप्ता सूचना मिला कि संग्रामपुर रिंग रोड में 2 व्यक्ति स्कूटी लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े है। जिसके पास हथियार व गोल हो सकते हैं। इसके बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर कांके थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। कांके थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत संग्रामपुर रिंग रोड पहुंचे। पुलिस को देखते ही स्कूटी में सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। जब इन दोनों की तलाशी ली गई तो राजन के कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा, 10 हजार रुपए, एक मोबाइल व स्मार्ट वॉच बरामद किया। वहीं, अबरार के पॉकेट से एक जिंदा गोली, एक मोबाइल व तीन फर्जी आधार कार्ड व बैंक का पासबुक मिला। बता दें कि राजन का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। राजन जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। राजन के खिलाफ सदर थाना, बरियातू थाना, चान्हो थाना, कांके थाना व पिठोरिया थाने में मामले दर्ज हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response