
झारखंड में रामनवमी अवकाश की तारीख बदली, अब 27 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रांची। झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है । इस अधिसूचना का विवरण नीचे दिया गया है। पूर्व में अधिसूचना संख्या-7244 (दिनांक 10.12.2025) के तहत रामनवमी का अवकाश 26.03.2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया था। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना के अनुसार, रामनवमी का पर्व अब 26 मार्च के स्थान पर 27.03.2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा । अब रामनवमी के अवसर पर 27.03.2026 (शुक्रवार) को एन.आई. एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 26.03.2026 (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवसों की तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
add a comment





