+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

National Sports Awards 2023: तेज गेंदबाज मो. शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज

रांची। इस साल के स्पोर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा लेने वाले गेंदबाज थे। मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने जो लिस्ट जारी की है उसमें कुल 29 खिलाड़ियों और एथलीटों को शामिल किया है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार

मो. शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी), अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस),नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी) , नसरीन (खोखो) , हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), प्राची यादव (पैरा केनोइंग)। ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार: कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार

गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी) द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) : जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, प्रथम उपविजता) कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता)

Leave a Response