About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPoliticsTrending

Loksabha Election 2024 : रांची में 25 मई को पड़ेगे वोट

Share the post

रांची। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहली वोटिंग 19 अप्रैल को व आखिरी वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। वहीं, झारखंड में चार चरणों में चुनाव होंगे। चौथे चरण 13 मई को राज्य की 4 सीटों पर वोटिंग होगी। 5वें फेज 20 मई को 3 सीट पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 25 मई को 4 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें रांची की सीट भी शामिल रहेंगी। सातवें व आखिरी चरण में 1 जून को 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

गांडेय में 20 मई को वोट डाले जाएंगे

पहली बार झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड के गांडेय सीट पर उप चुनाव होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक डा सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी।

झारखंड में वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 53 लाख

झारखंड में वोटर्स की कुल संख्या 2 करोड़ 53 लाख 86 हजार 152 है। एक साल में वोटर्स की संख्या 3.49 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है।

झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव

फेज-4, वोटिंग 13 मई : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

फेज-5, वोटिंग 20 मई : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, पलामू

फेज-6, वोटिंग 25 मई : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद

फेज-7, वोटिंग 1 जून : राजमहल, दुमका, गोड्डा

7 चरणों में होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे, जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी। पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातंवा चरण 1 जून को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी।

85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे

85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा। कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा। केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी। कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे।

पहले चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी, इसमें 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी, इसमें 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी, इसमें 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी। छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी, इसमें 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी, इसमें 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

सीईसी राजीव कुमार की मुख्य बातें

  • 55 लाख evm को इस्तेमाल होगा
  • लाख पोलिंग स्टेशन होंगे
  • 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स
  • 49 करोड़ पुरुष मतदाता
  • करीब 21 करोड़ युवा वोटर्स हैं
  • 82 लाख वोटर्स 85 साल से ऊपर
  • 2.18 लाख वोटर की आयु 100 साल से ज्यादा
  • मतदान केंद्रों पर हर सुविधाएं होगी
  • 85 साल के ऊपर के वोटर घर से वोट कर सकेंगे
  • 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी रहेंगे
  • 48 हजार ट्रासजेंडर हैं
  • 88.5 लाख दिव्यांग मतदाता हैं
  • 12 राज्यों में पुरुष से महिला वोटर अधिक

Leave a Response