About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : रांची से कौन होगा उम्मीवार | आज सस्पेंस होगा खत्म | सुबोधकांत का टिकट फाइनल

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

चतरा, धनबाद, गोड्‌डा से भी उठेगा पर्दा

रांची। Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस से झारखंड की राजधानी रांची में उम्मीदवार कौन होगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। बाजार में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अफवाहों का राजनीतिक बाजार गर्मी की तपीश को बढ़ा दी है। इस वक्त झारखंड की नजर राजधानी पर ही टिकी हुई है, किसे कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगा। सोमवार को झारखंड के 4 सीट रांची, धनबाद, गोड्‌डा व चतरा के उम्मीदवारों का एलान होना था। लेकिन देर रात तक नहीं हुआ। अब सबकी निगाहें मंगलवार पर होगी। संभवत: आज इन चार सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। ऐसे रांची लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का टिकट फाइनल है, बस एलान होना बाकी है। सुबोधकांत सहाय इस सीट को लेकर बहुत पहले से ही तैयारी में जुट गए थे। बूथ मैनजमेंट से लेकर हर रणनीति को बनाना शुरू कर दिया। लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म होने के कारण सुबोधकांत की भी दिलों की धड़कन तेज हो गई है। रांची में भाजपा ने संजय सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2019 में सेठ ने सहाय को हराया था

2019 के लोकसभा चुनाव में संजय सेठ ने सुबोधकांत सहाय को हराया था। अब इस सीट पर सेठ का मुकाबला किससे होगा। यह आज या कल पता चल जाएगा। सुबोधकांत सहाय देश के बड़े नेताओं में शुमार है। 2019 में संजय सेठ से मिली हार का बदला लेने के लिए सुबोधकांत सहाय ने पहले से ही कमर कस ली है। वे लगातार जनता के हर मुद्दों का हल निकालते रहे व उनके संपर्क में रहे। आपको बता दें कि रामटहल चौधरी यहां से पांच बार बीजेपी के सांसद रहे। लेकिन अब वही रामटहल चौधरी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। सुबोधकांत यहां से 1989, 2004 और 2009 में सांसद रहे। वहीं, 2019 में संजय सेठ सांसद रहे।

रांची में कांग्रेस – बीजेपी में रही है टक्कर

रांची लोकसभा सीट शुरू से ही कांग्रेस व भाजपा के लिए टक्कर वाला रहा है। हालांकि ज्यादा बार बीजेपी के उम्मीदवार ने बाजी मारी है। रामटहल चौधरी ने 1991, 1996, 1998, 1999 के बाद 2014 में यहां बीजेपी का झंड़ा गाड़ने में कामयाबी पाई थी। साल 1989 में जनता दल के टिकट पर सुबोधकांत सहाय ने बाजी मारी थी। इसके बाद चौधरी लगातार चार बार (1991, 1996, 1998 और 1999) का चुनाव जीते थे। कांग्रेस के टिकट पर सुबोधकांत सहाय साल 2004 और 2009 का चुनाव जीते थे। 2019 में भाजपा के संजय सेठ सांसद बने थे।

झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव

फेज-4, वोटिंग 13 मई : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

फेज-5, वोटिंग 20 मई : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग

फेज-6, वोटिंग 25 मई : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद

फेज-7, वोटिंग 1 जून : राजमहल, दुमका, गोड्डा

झारखंड में चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें 

झारखंड में लोकसभा सीटों पर होगा मतदान : 14

अधिसूचना जारी होने की तारीख : 18, 26, 29 अप्रैल व 7 मई

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल, 3, 6 व 14 मई

मतदान की तिथि : 13, 20, 25 मई व 1 जून

Leave a Response