+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

खटाखट : लाभुकों को जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपए | नामकुम में 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जनवरी माह में 2500 रु. की जगह 5000 रु. मिलेंगे। करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर होगी, यह राशि दो किस्त में जारी होगी। दिसंबर माह की किस्त जारी करने के लिए 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली में मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। जबकि जनवरी माह की किस्त 11 जनवरी को पूर्व प्रस्तावित शेड्यूल के तहत जारी होगी। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में मंईयां सम्मान लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को 2500 रु और 11 जनवरी को 2500 रु. ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

6 जनवरी को खाते में जाएगा खटाखट

दरअसल, 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच 2500 रु. की पहली किस्त जारी की जानी थी। इसके लिए नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजकीय शोक घोषित किए जाने की वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। 28 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर हर जिले की कुछ लाभुकों के बीच 2,500 रु. की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई थी। शेष लाभुकों के बीच सीएम हेमंत सोरेन द्वारा बटन दबाने के बाद राशि ट्रांसफर होनी थी। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होने पर कंफ्यूजन पैदा हो गया था। इसी वजह से 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम रखा गया है। इसमें पूरे राज्य से करीब 3 लाख लाभुक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Response