


रांची. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला मोर्चा को नई दिशा देने के लिए झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान रमा खलखो को दिया है. इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले झारखंड महिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेवारी गुंजन सिंह संभाल रही थी.
