+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, November 28, 2025
Latest Hindi NewsPolitics

प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं : कल्पना ने लिखा- कोई भी तानाशाही ताकत हेमंत जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब पूरी तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान संभाली हुई हैं। बड़े बड़े मंच से कल्पना अपने पति हेमंत सोरेन की आवाज को बुलंद कर रही हैं। खाकसर लोकसभा चुनाव में वे पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं। कल्पना ने एक बार फिर हेमंत सोरेन के X अकाउंट से प्रकृति पर्व बाहा पर लोगों को शुभकामनाएं दी साथ ही अपने विरोधियों पर निशाना भी साधा। कल्पना ने लिखा…सभी राज्यवासियों को प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। यह पर्व, प्रकृति और समृद्ध आदिवासी विरासत के मूल नियमों में निहित है। आज गांव में हेमन्त जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया। आज हम उदास जरूर हैं पर दृढ़ विश्वास है कि कोई भी तानाशाही ताकत हेमन्त जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। बाहा पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए संतुलित अनुशासन की महत्वपूर्णता को समझने के लिए प्रेरित करता है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जब हम प्रकृति पर्व को मनाते हैं तो प्राकृतिक संसाधन और समाज के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उसे आगामी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने का संकल्प भी लेते हैं। ~कल्पना मुर्मू सोरेन

Leave a Response