About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CricketSport

JSCA की AGM आज जमशेदपुर में : धौनी विदेश में होने के कारण एजीएम में भाग नहीं ले सकेंगे

Share the post

धौनी की सदस्यता किसी भी सूरत में नहीं जाएगी

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आज यानी 8 सितंबर को जमशेदपुर के होटल वेब इंटरनेशनल में होना है। एजीएम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व जेएससीए के आजीवन सदस्य महेंद्र सिंह धौनी शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार धौनी विदेश में है। इसलिए वे एजीएम में भाग नहीं लेंगे। वहीं, धौनी की सदस्यता रद्द होने की अटकलों ने मामले को और भी गरमा दिया है। जेएससीए नियमों के अनुसार लगातार 5 एजीएम में अनुपस्थित रहने पर सदस्यता रद्द हो जाती है। एमएस धौनी पिछले 5 एजीएम में शामिल नहीं हो सके है। 2018 में धौनी ने जेएससीए के एजीएम में शामिल हुए थे। हालांकि जेएससीए के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि धौनी को नियमों में छूट दी जा सकती है, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते थे। नाम नहीं छापने के शर्त पर एक जेएससीए के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी सूरत में धौनी की सदस्यता नहीं की जाएगी। एजीएम के बाद यह मामला पूरी तरह के क्लियर हो जाएगा।

नए सदस्य बनाए जाने पर होगा हंगामा

एजीएम को लेकर जेएससीए ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। एजीएम दिन के 11.45 बजे से शुरू होगी। एजीएम में लेखा-जोखा के अलावा कई महत्वपूर्ण एजेंडा को पास कराया जाएगा। लेकिन एजीएम में कुछ फैसले को लेकर हंगामा के आसार हैं। जिसमें नए सदस्यों के विवादास्पद चयन प्रक्रिया है। 28 नए सदस्यों के चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल फिर से उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा जेएससीए के प्रबंधन ने प्रबंध समिति के अधिकारियों को 3-3 व सदस्यों को 2-2 नए सदस्य बनाने की मंजूरी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा सकते हैं। पिछले एजीएम में ही 28 नए सदस्यों को बनाए जाने को लेकर हंगामा हुआ था। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई थी। आरोप है कि नए सदस्यों के चयन में योग्यता और समपर्ण की अनदेखी की गई है।

Leave a Response