+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
News

झारखंड हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते के अंदर नगर निकाय चुनाव की घोषणा करने का आदेश सरकार को दिया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची! रांची नगर निगम और निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को सरकार को एक बड़ा आदेश दिया. जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार को 3 हफ्ते के अंदर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें प्रार्थी निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया. बता दें, रांची नगर निगम और निकायों का चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर प्रार्थी निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो और अरुण झा ने याचिका दाखिल की थी. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार को तीन हफ्ते के भीतर नगर निकाय चुनाव की घोषणा करने के आदेश दिए.

Leave a Response