+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNews

झारखंड विधानसभा : आज दूसरे फेज का चुनाव प्रचार थम जाएगा | 23 को आएंगे नतीजे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची: आज शाम 5 बजे से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। अंतिम चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14, 218 बूथों पर मतदान होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को बताया किया की सोमवार शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। रवि कुमार ने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। 20 नवंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इस चरण के चुनाव में किसी भी बूथ पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा। 23 नवंबर को किसकी सरकार बनेगी यह क्लियर हो जाएगा।

Leave a Response