About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

IPL 2024 : कोलकाता व पंजाब जीते

Share the post

प्लेयर ऑफ द मैच सैम करन व आंद्रे रसेल

रांची। IPL 2024 में पंजाब किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के साथ आगाज किया। पहले मैच में पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से व कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच सैम करन व दूसरे मैच के आंद्रे रसेल रहे। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पंजाब ने बॉलिंग का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए और पंजाब को 175 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 बॉल पर 63 रन बनाए। लियम लिविंगस्टन 38, प्रभसिमरन सिंह 26 और शिखर धवन ने 22 रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव और खलील अहमद ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शाई होप ने 25 बॉल पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 10 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

केकेआर के जीत के हीरो रहे रसेल

दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। एक समय कोलकाता टीम के 6 विकेट 119 के स्कोर पर गिर गए थे। लेकिन तूफानी बल्लेबाद आंद्रे रसेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम की नैया को पार करा दिया। मैच में नंबर 8 पर बैटिंग करने आए रसल ने सिर्फ 25 गेंदों का कर नाबाद 64 रन बनाए। रसेल ने 7 छक्के और 3 चौके जडे। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में ही हाफ सेंचुरी बना डाली, जो इस सीजन की सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। 209 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। टीम के लिए क्लासेन ने 63 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हर्षित राणा ने 3 व रसेल ने 2 विकेट लिए।

कल का मैच

राजस्थान बनाम लखनऊ (3.30 बजे)

मुंबई बनाम गुजरात (7.30 बजे)

Leave a Response