+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, February 3, 2026
Latest Hindi News

भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज जीता

Share the post

तीसरा वनडे : गिल का शानदार शतक

रांची. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 142 रन से जीत हासिल की. साथ ही सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने 357 रन का बड़ा टारगेट दिया. टीम इंडिया 50 ओवरों में 356 रन पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शानदार 112 रनो की शतकीय पारी खेली . उनके अलावा विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. शुभमन ने सबसे ज्यादा 112, श्रेयस अय्यर ने 78, विराट कोहली ने 52 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए. हार्दिक पांड्या 17 और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

Leave a Response