+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, June 5, 2025
CrimeLatest Hindi News

गिरिडीह केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी मिली

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। गिरिडीह केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके पास इंटरनेशल कॉल के साथ व्हाट्सप्प मैसेज भी आ रहा है। हिमानी के अनुसार यह कॉल और मैसेज गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है। इनके मुताबिक चार दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी दी थी। हिमानी के मुताबिक उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है उतना ही कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर जिस तरह हमला हुआ था उसी तरह हमला होगा। हिमानी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जेल आईजी के अलावा डीसी और एसपी को भी दी है।

अलग-अलग देश से आ रहे कॉल

प्रिया ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से उनके पास अलग अलग देश से कॉल आ रहे हैं। फोन करनेवाला खुद को अमन साहू गैंग और विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। जेल के अंदर अमन की सुविधा बढ़ाने को कहा जा रहा है। बता दें कि अमन साहू कुख्यात गैंगस्टर है और 2019 में गिरफ्तार होने फिर फरार होने के बाद 2022 में फिर से गिरफ्तार हुआ था। 3 जुलाई को पलामू में गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया। यहां जेलर पर हमला हुआ तो अमन को सिमडेगा फिर पलामू जेल शिफ्ट कर दिया गया। 21 जून को उसे फिर से गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Response