About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

16 जुलाई से झारखंड कांग्रेस ‘भारत जोड़ो की बात’ शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाएगी

Share the post

शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम खत्म होगा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, सतीष पॉल मुंजनी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 16, जुलाई 2023 से ‘भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के हर जिले में व प्रखंड में शुरुआत की जाएगी, जो 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक जिले के शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत समाप्त होगा। सभी जिला के महासचिव प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारीगण अपने ज़िलों में एवं प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। जिला के महासचिव प्रभारीगण एवं सचिव विधानसभा प्रभारीगण अपने अपने जिलों में एवं प्रखंडों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पूरे अभियान के दौरान प्रभारीगण मंडल एवं पंचायत के संगठन की पूर्णता के संदर्भ में स्थानीय नेताओं की राय लेकर उसे पूरा करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी प्रदेश डेलीगेट अपनी अपनी ज़िले में भी इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घर घर जाकर मिलने का काम करेंगे एवं राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के बीच राहुल के गांधी संदेश को पहुंचाया जा सके।

राहुल गांधी ना झुके, ना डरे, ना रूके लगातार चलते रहे

इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य ये हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी में कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुंचाना है। पूरे भारत में महंगाई, बेरोज़गारी, नफ़रत चरम पर दिखाई देने लगी, तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2023 में की गई। यात्रा के शुरुआत से ही भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्वारा कई तरह के व्यावधान पैदा किए गए और जब भारत जोड़ो यात्रा की सफलता दिखाई देने लगी। तब कोरोना का डर दिखाकर और कोरोना का हवाला देकर इस यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया गया। लेकिन राहुल गांधी ना झुके, ना डरे, ना रूके लगातार चलते रहे।

सरकार को ऐसे जनमुद्दों से अवगत कराएंगे: आलमगीर आलम

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी विधायकगण अपनी जिले के साथ-साथ आस-पास के जिलों में जाकर अभियान के तहत भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ करेंगे। इस दौरान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर भी चर्चा कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि और कौने-कौने से जनमुद्दे हैं, जो राज्य सरकार के अधिन आते हैं, वैसे जनमुद्दों को प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि हम उस पर विचार कर सरकार को ऐसे जनमुद्दों से अवगत करायेंगे।

राहुल गांधी की बातों को आमजनों तक पहुंचाना है

आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा देश की सबसे बड़ी पदयात्रा थी, भारत जोड़ो यात्रा से लाखों लोगों से राहुल गांधी मिले एवं अपनी समस्याओं को रखा। बाद में जब इन्हीें बातों को राहुल ने मीडिया के माध्यम से सरकार के सामने रखा तो सरकार बौखला गई, नतिजतन राहुल गांधी को जो परेशानी उठानी पड़ी उससे पूरा देश अवगत है। तमाम झंझावत के बावजूद राहुल आज भी बगैर किसी बात की परवाह किये लगातार लोगों के बीच हैं और उनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। आज इस अभियान के माध्यम से हम संकल्प ले रहे हैं कि राहुल की बातों को आमजनों तक पहुंचाकर राहुल जी को ताकत देने का काम करेंगे।

Leave a Response