

Encounter : झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने दोनों के शव भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, भाकपा माओवादी के साथ मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ पर हो रहा है, जहां अप्रैल महीने में एक करोड़ का इनामी सहित 8 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा जंगल में अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से पुलिस बल के ऊपर फायरिंग की गई, जिसका मुंहतोड़ जवाब पुलिस ने दिया। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।