
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष मौसम बुलेटिन में झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। इसी को देखते हुए रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर एक अहम फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिले के सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों में KG से लेकर कक्षा 6 तक की पढ़ाई 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक सुबह 9:00 बजे के बाद ही शुरू होगी। यह निर्णय बच्चों को ठंड और शीतलहरी से बचाने के लिए लिया गया है। सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
add a comment





