रांची में LPG सिलेंडर को लेकर DC मंजूनाथ भजन्त्री की बड़ी बैठक | कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में हाल के दिनों में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायतों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी Manjunath Bhajantri ने शुक्रवार देर शाम एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रांची जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त Saurabh Bhuvaniya, सदर अनुमंडल पदाधिकारी Kumar Rajat, अपर जिला दंडाधिकारी Rajeshwar Nath Alok, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी Moni Kumari तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी Ramgopal Pandey समेत आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum और GAIL (India) Limited के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत करें और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि रांची में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, कालाबाजारी या अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिले तो वे “अबुआ साथी” हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर जानकारी दें।
आपात स्थिति में छोटे सिलेंडर उपलब्ध
बैठक में बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 5 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। ये सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आधार कार्ड दिखाकर आसानी से खरीदे जा सकते हैं।
PNG कनेक्शन की सुविधा भी बढ़ रही
बैठक में यह भी बताया गया कि GAIL (India) Limited द्वारा संचालित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत रांची में Piped Natural Gas (PNG) की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में शहर के 24,000 से अधिक घरों में PNG पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध है। जिन अपार्टमेंट या सोसायटी में PNG पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां के निवासी टोल-फ्री नंबर 1800-123-12111 पर संपर्क कर नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
घबराने की जरूरत नहीं, गैस की पर्याप्त आपूर्ति
जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें। अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और स्थिति सामान्य है।
गैस बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबर
प्रशासन ने कुछ गैस एजेंसियों के लिए बुकिंग से संबंधित संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
झलक इंडेन, डोरंडा
- 6204801046
- 6204801051
मैन्युअल बुकिंग के लिए
SK Gas सर्विस, बरियातू
- 7033632177
- 8809313177
वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा
- 9430329616





