+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, March 22, 2026
EducationLatest Hindi NewsNews

गुरु पूर्णिमा पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी बधाई | शाम 6 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर दिव्य आरती

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। हिंदू धर्म में गुरु शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। जिसका पालन आज तक हर उम्र के शिष्य कर रहे। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास को चारों वेदों का ज्ञाता माना जाता है। उन्होंने ही सर्वप्रथम चारों वेदों का ज्ञान मानव जाति को प्रदान किया था। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 3 जुलाई 2023 दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यवासियों को दी बधाई दी। सोमवार शाम 6 बजे रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर भगवान शिव दिव्य आरती आयोजित की जायेगी। यह दिव्य आरती गंगा यात्री पियूष पाठक स्वयं करेंगे। उन्होने धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है की इस दिव्य आरती में अवश्य पहुंचे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response