About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
EducationNews

कीचड़ में चलकर स्कूल जाने को बच्चे मजबूर

Share the post

रांची। गिरिडीह गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत अंतर्गत उमवि सिरी जाने के लिए पक्की सड़क आज तक नसीब नहीं हो सका। बच्चे कीचड़ में से स्कूल आने-जाने के लिए विवश है। हल्की बारिश होते ही जलजमाव होकर यह कीचड़ का रूप ले लेता है। यह कीचड़ छात्रों के लिए घोर समस्या बना हुआ हैं। कई बार विद्यार्थी स्कूल आने के दौरान कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार शिक्षक भी दोपहिया वाहन से उस कीचड़ में फिसल कर गिरते-गिरते बचे हैं। जटिल समस्या से जूझते हुए छात्र स्कूल आते हैं। लेकिन इस ओर कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। पक्की सड़क नहीं रहने के कारण बच्चों में काफी रोष है। बच्चों ने जल्द से जल्द पक्की सड़क की मांग की है ताकि इस घोर समस्या से निजात मिल सके। पैदल और बाइक सवार गड्ढों में बैलेंस बिगड़ने के कारण आए दिन गिरते रहते हैं। आवागमन की समस्या से जूझ रहे सिरी के ग्रामीण पवन कुमार यादव ने बताया कि यह हम लोगों को मुख्य मार्ग से जोडऩे वाला एक ही मार्ग हैं। टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने-जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। बावजूद इसके किसी को इसकी फिक्र नहीं है। कच्चा मार्ग होने के कारण जरा सी बरसात में यह मार्ग न केवल कीचड़ में तब्दील हो जाता बल्कि सामान्य मौसम में भी ऊबड़ खाबड़ के हालात बने रहते हैं। बरसात के दिनों में हुई बारिश की वजह से कई स्थानों पर जलभराव जैसी नौबत हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को होती हैं । विद्यालय के छात्राओं ने बताया कि जब अधिक बारिश होती हैं तो मार्ग चलने लायक नहीं बचता मार्ग में पानी जमा हो जाता हैं। दलदल की वजह से हम लोग स्कूल नहीं जा पाते हमारी पढ़ाई प्रभावित हो जाती हैं।

Leave a Response