About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

डोरंडा में नाबालिग को घर में बंद कर रखने का मामला : पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने राजेश विजयवर्गीय को जेल भेजा

Share the post

छत से कूद कर भागी थी लड़की

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला के रहने वाले राजेश विजयवर्गीय को पास्को एक्ट के तहत बुधवार यानी 2 अक्टूबर 2024 को जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आदिवासी लड़की को शेल्टर होम भेज दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को राजेश विजयवर्गीय ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की को रात में डोरंडा अपने घर लेकर आया। नाबालिक लड़की को कोकर से लेकर आया था। राजेश लड़की को घर के अंदर रखकर बाहर से ताला लगाकार किसी काम से बाहर निकल गया। घर के अंदर अकेले होने के कारण लड़की डर गई। इसी दौरान लड़की ने छत से कूद गई। मोहल्ले के लोगों ने जब इस बच्ची को देखा तो पूछताछ किए। लड़की ने स्थानिय लोगों को बताया कि एक आदमी ने मुझे घर में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। मैं बहुत ज्यादा डर गई थी, इसलिए छत से कूद गई। इसके बाद स्थानिय लोगों ने लड़की को डोरंडा थाना के हवाले कर दिया। रात एक बजे तक लोगों को जमावड़ थाना में लगा रहा। कई आदिवासी संगठन के नेता भी देर रात थाना पहुंचकर लड़की से बत किए। डोरंडा थाना प्रभारी ने रातभर आरोपी राजश विजयवर्गीय को हाजत में बंद रखा। अब CWC लड़की का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

एक महिला ने दिया था नाबालिक लड़की को

थाना में जब राजेश विजयवर्गीय से मीडिाय ने बात किया तो उसने बताया कि कोकर की रहने वाली सुनीता देवी ने मुझे इस लड़की को दिया। सुनीता देवी ने कहा कि इसे आप अपने घर में रख ले व कामकाज कराएं। मैं लड़की को लेकर घर आ गया। मेरे घर में कोई नहीं था। मेरी पत्नी भी मायके में है। ताला लगाकर खाना लाने गया। जब मीडिया ने राजेश से पूछा की आप कैसे किसनी अनजान नाबालिग लड़की को लेकर रात में अपने घर लेकर आए। तो राजेश ने कहा कि मुझसे यह गलती हो गई है।

स्थानिय लोगों ने मानवता की दी मिसाल

डोरंडा मिस्त्री मोहल्ला के लोगों ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की की जिदंगी खराब होने से बचा दिया। अगर मोहल्ले के लोग लड़की को लेकर थाना नहीं आते तो बड़ा मामला हो सकता था। मोहल्ले के लोग आरोपी राजेश विजयवर्गीय को जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई। लगभग 1.30 राते तक काफी संख्या में लोग थाना में डटे रहे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि राजेश हमेशा अपने घर में लड़की को लाया करता था। इस आदमी को चालचरित्र शुरू से ठीक नहीं रहा। इसी के चलते इसकी पत्नी भी इसके साथ घर में नहीं रहती है।

Leave a Response