+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

कल राजकीय सम्मान के साथ होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार | राज्य भर के स्कूल रहेंगे बंद

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। बुधवार यानि 11 अक्टूबर को दिन के 1 बजे कार्डिनल तेलेस्फोर  पी टोप्पो का अंतिम संस्कार होगा। राज्य सरकार ने कार्डिनल तेलेस्फोर  पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। सेंट मैरी कैथेड्रल ,पुरुलिया रोड ,रांची में  दिन के 1 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन 4 अक्टूबर 2023 को हो गया था। कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो का पार्थिव शरीर संत मरिया महागिरजा घर में दफनाया जाएगा। इसको लेकर राज्य भर के मिशनरी स्कूलों में 11 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की गई है। झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के सचिव फादर एरेसियुस मिंज ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी।

गुमला में कुड़ुख परिवार में हुआ था जन्म

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का जन्म 15 अक्टूबर 1939 को गुमला जिले के झाड़गांव के कुड़ुख (उरांव परिवार) में हुआ था। उन्होंने हाई स्कूल तक की शिक्षा गुमला में ही हासिल की थी। रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने इंटर व बीए की डिग्री हासिल की। पॉन्टिफिकल अर्बेनियन यूनिवर्सिटी रोम से उन्होंने थियोलॉजी की पढ़ाई की। सेंट जोसेफ हाई स्कूल तोरपा में असिस्टेंट टीचर और प्रिंसिपल रहे। 8 जून 1978 को वे दुमका के बिशप चुन लिए गए। रांची धर्मप्रांत में आर्चबिशप के रूप में 8 नवंबर 1984 से वे काम कर रहे थे। रोमन कैथोलिक चर्च के सबसे बड़ी संस्था कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंसऑफ इंडिया (सीबीसीआई) और कांफ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया(सीसीबीआई)के वे अध्यक्ष भी वह रह चुके थे।

Leave a Response