+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, October 30, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बड़ी खबर : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPM) के महासचिव सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। वह फेफड़े में संक्रमण से परेशान थे। 72 वर्ष के सीताराम येचुरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे। लंबे समय से उन्हें श्वसन सहायता पर रखा गया था। सीताराम येचुरी ने हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X अकाउंट पर अपने साथ सीताराम येचुरी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा… सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

छात्रा नेता से राजनीति में इंट्री

साल 1975 में बतौर छात्र नेता उन्होंने इमरजेंसी का विरोध किया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सीताराम येचुरी का जन्म चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एमए किया है। वो 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ गए थे। इसके बाद वो 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बने।1984 में सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में पार्टी के महासचिव बवाए गए थे। 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें वामपंथी राजनीति का प्रमुख चेहरा चेहरा माना जाता था।

Leave a Response