

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर गिर जाने से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि हादसे में ऑटो में बैठे 5 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने घंटो रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद जाम को हटाया गया। इस संबंध में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। पुलिस यह पता लगा रही है की कौन सी एंजेसी ने हाईमास्ट लगाया था। नियम कानून का पालन किया गया की नहीं इसकी जांच की जाएगी। घायलों को स्थनीय लोगो की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं।
ऑटो में आठ यात्री सवार थे
बेड़ो टोल प्लाजा के पास से एक ऑटो गुजर रहा था। ऑटो में 6 के करीब यात्री बैठे हुए थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर अचानक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में आठों यात्री ऑटो में ही दब गए। हादसे को देख स्थानीय और टोल कर्मी भागे भागे मौके पर पहुचे और ऑटो में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे।