About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

बी डिवीजन फुटबॉल लीग : चुंद | बुंडू | ट्राइबल व एजी हरमू जीते

Share the post

रांची। ब्रांबे में मंगलवार से बी डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू हुआ। आदिवासी सुख शांति क्लब फुटबॉल मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच सकरपदा व केएपसी करगे का मैच 1-1 पर छूटा। करगे की ओर से अनिल मुंडा व सकरपदा की तरफ से सूरज उरांव ने गोल किया। दूसरे मैच में एनवाईएफसी चुंद ने पीएनपी परेपाट को 4-0 से हराया। सुमित उरांव ने 2 व एक-एक गोल सिकंदर मुंंडा व बुधवा उरांव ने गोल दागा। मैच से पहले मांडर प्रमुख फिलिप्स सहाय एक्का, ब्रांबे आईएचएम के प्राचार्य डॉ भूपेश, ब्रांबे पंचायत के पूर्व मुखिया व जेएमएम रांची जिला संघटन सचिव जयवंत तिग्गा, कांग्रेस के राजीव रंजन राजू, उप प्रमुख अमानत अंसारी, चारो उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। वहीं, भुसूर स्कूल मैदान में खेले गए पहले मैच में बुंडू बेरा ने जीटीएक्स डार्क हार्स को 2-1 से पराजित किया। बुंडू के लिए बिनोद खलखो व विकास महली ने गोल किया। डार्क हार्स की ओर से अनिश ने गोल मारा। दूसरे मैच में ट्राइबल स्पोर्टिंग ने टोनको को 2-1 से मात दी। ट्राइबल की तरफ से दिनेश व विकास आैर टोनको की ओर से पैत्रिक ने गोल मारा। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मैच में एजी हरमू ने संत जॉन्स को 1-0 से हराया। संस्कार उरांव ने गोल किया। दूसरा मैच सत्यारीटोली व हरमू फुटबॉल एकेडमी का 1-1 से ड्रॉ रहा।

Leave a Response