+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
#RanchiNews, #MissingChildren, #AnshAnshika, #HECBandh, #JharkhandNews,
Ranchi Missing Children Update: अंश-अंशिका की खोज में पुलिस नाकाम, HEC क्षेत्र बंद, लोग सुरक्षा की मांग
Breaking NewsJHARKHAND NEWS

Dhurwa से लापता अंश और अंशिका। चार दिन बाद भी घर नहीं लौटे।HEC बंद और तनावपूर्ण माहौल

Share the post

रांची : लापता अंश–अंशिका का अब तक सुराग नहीं।HEC क्षेत्र बंद, लोग बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग में

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी खटाल से लापता हुए 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्चों की तलाश में कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

बच्चों के नहीं मिलने से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को धुर्वा शहीद मैदान के समीप शांतिपूर्ण विशाल धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन से दोनों बच्चों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी की मांग की।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे 2 जनवरी को धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए थे। पुलिस की धीमी कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों में भारी आक्रोश है।

ताजा अपडेट:
धुर्वा से लापता दो मासूम अंश और अंशिका का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बच्चों के घर वापस न लौटने से स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर आज HEC क्षेत्र पूरी तरह बंद रहा। कोई भी दुकान नहीं खुली और पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों की एक ही तमन्ना है कि अंश और अंशिका सुरक्षित अपने घर वापस आएं।

इस मामले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय हो गई है।
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की। नेताओं ने अब तक हुई पुलिस जांच की जानकारी ली और बच्चों की जल्द बरामदगी को लेकर राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया।

लापता बच्चों अंश और अंशिका को लेकर पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Response