+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
CricketSport

भारत को मिली भारी हार: दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से हराया

Share the post

रांची। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रनों से करारी हार देकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। यह हार भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह और मुश्किल कर गई है। भारत को घर पर एक और शर्मनाक हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीतकर भारत का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। यह भारत का ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था। 13 महीने के अंदर घर पर भारत को दूसरी बार किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह हार शर्मनाक है।

भारी हार के आंकड़े

  • दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 489 रन
  • भारत पहली पारी में 201 और दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन बना सका
  • दोनों पारियों में भारत के केवल 2 बल्लेबाज (जायसवाल और जडेजा) अर्धशतक लगा सके

WTC पॉइंट्स टेबल में गिरावट

इस हार के बाद भारत WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे से पांचवें स्थान पर खिसल गया है। भारत का जीत प्रतिशत अब 48.15% रह गया है। इस हार का फायदा पाकिस्तान को मिला है जो चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

अब क्या है रास्ता

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब शेष 9 टेस्ट मैचों में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। 8 जीत से भारत का जीत प्रतिशत 70% के पार चला जाएगा, जो फाइनल के लिए पर्याप्त हो सकता है। भारत की अगली 2 सीरीज विदेश में खेलनी हैं, जहां उनके लिए चुनौती और बड़ी होगी। भारतीय टीम के सामने अब कोई गलती की गुंजाइश नहीं बची है। हर मैच उनके लिए डू-ऑर-डाई की स्थिति बन गया है।

Leave a Response