About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

रांची के चान्हो में भी एटीएस की छापेमारी | एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

Share the post

रांची। झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रांची, लोहरदगा व हजारीबाग जिले के लगभग 14 ठिकानों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनपर आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने का आरोप है। जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनमें हजारीबाग के पेलावल से एक, लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला से एक और रांची के चान्हो से एक संदिग्ध युवक शामिल हैं। एटीएस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चान्हो के एक मदरसे से एक संदिग्ध युवर को हिरासत में लिया गया है। चान्हो में चार अलग अलग जगह चल रही है छापेमारी। आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका। लोहरदगा से एटीएस को हथियार भी मिले हैं। गत वर्ष लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल के इस फैजान का संपर्क आइएसआइएस के विदेशी संचालकों से था। 2019 में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े आतंकी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन मुजाहिरी को भी झारखंड एटीएस ने जमशेदपुर से पकड़ा था। वह अलकायदा के पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ हैदर उर्फ मसूद उर्फ कटकी, जीशान हैदर और अब्दुल समी उर्फ उजैर उर्फ हसन का सहयोगी था।

Leave a Response