About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
CricketSport

IPL 2024 : राजस्थान व गुजरात का जीत के साथ आगाज

Share the post

रांची। IPL 2024 में राजस्थान व गुजरात कीी टीम ने जीत के साथ आगाज किया। चौथा मुकाबला राजस्थान व लखनऊ के बीच खेला गया। राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए संजू सैमसन के नाबाद 82 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 52 गेंदों का सामना कर तीन चौके व 6 छक्का के सहारे नाबाद 82 रनों की बड़ी पारी खेली। इसके अलावा रियान पराग ने 43, यशस्वी जायसवाल ने 24 व ध्रुव जुरेल ने नाबाद 20 रन बनाए। नवीनउल हक ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। टीम के लिए निकोलस पूरण ने नाबाद 64 व कप्तान केएल राहुल ने 58 रनों की पारी खेली। लेकिन बाकी के बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सके। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रोमांचक मुकाबले में जीता टाइटंस

एक बार फिर सीजन का अपना पहला मुकाबला हार गई है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई को आईपीएल 2024 के 5वें मैच में 6 रन से हराया। दो साल में आईपीएल का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 107 रन था। वहां से गुजरात ने दमदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आईपीएल 2013 से मुंबई हर सीजन अपना पहला मैच हारी है।

Leave a Response