+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, February 15, 2026
NewsSport

92 साल बाद भारत ने विश्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड

Share the post

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के लिए यह गर्व का क्षण

रांची। बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने 92 साल के बाद विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (2023 ) में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में मैक्सिको को हटाकर य़ह उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के इस उपलब्धि पर बधाई दी। पीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है। वहीँ, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने भी भारतीय टीम को बधाई दिए।

Leave a Response