

रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे झारखंड के 3 श्रद्धालुओं की दुर्घटनाग्रस्त में मौत हो गई है। श्रद्धालुओं का वाहन हजारीबाग के चरही घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। मृतकों में अंश देवी, संजू देवी और सोनी देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी रांची से महाकुंभ के लिए निकले थे और सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। मृतक अंश देवी गुमला की रहने वाली है। संजू देवी और सोनी देवी रांची आदिवासी चौक आईटीआई की रहने वाली हैं। घायलों में रंजू देवी और उमा देवी मां-बेटी हैं, दोनों आईटीआई चौक के पास की रहने वाली हैं। पुनीता देवी बुंडू, असिता देवी मांडर और ज्योति देवी भी रांची की रहने वाली हैं। घायल रंजू देवी ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह कार किराए पर लेकर प्रयागराज के लिए निकले थे। 9 फरवरी को सभी ने महाकुंभ में स्नान किया। रात में रांची के लिए निकले थे, इसी दौरान चरही घाटी के पास कोयला लदे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे यह घटना घटी। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। कुछ मरीजों को रेफर करने की भी तैयारी चल रही है।