+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

झारखंड से ISIS माड्यूल के 2 आतंकी गिरफ्तार

Share the post

रांची। झारखंड में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े 2 आतंकियों को झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आतंकियो में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते को इनपुट मिला था कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में ISIS मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। गिरफ्तार आतंकियों में मो. नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। नसीम की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है। वहीं, दूसरा आतंकी गोड्डा मो. आरिज हसनैन है। आरिज झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़काकर आईएसआईएस से जोड़ने की साजिश में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आतंकियों के पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Leave a Response