+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, February 2, 2026
Breaking NewsCrimeJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे की मौत

रांची कडरू न्यू एजी कॉलोनी में आत्महत्या के प्रयास की घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
रांची के कडरू न्यू एजी कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड का प्रयास, बेटे की मौत मां और नाबालिग बेटी अस्पताल में भर्ती
Share the post

मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी, मंदिर मार्ग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर है। इस दर्दनाक घटना में परिवार के बेटे की मौत हो गई है, जबकि मां और 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिहिर सीए की पढ़ाई कर कोलकाता से हाल ही में रांची लौटा था और उसकी नौकरी एक निजी कंपनी में लगने की बात सामने आई है। घटना में मिहिर की मां स्नेहा अखोरी, जो पेशे से हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं, और परिवार की 14 वर्षीय बेटी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर अवस्था में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे वित्तीय स्थिति से जुड़ी परेशानियों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

अपडेट जारी…

ये भी पढ़ेंः

Leave a Response