+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
Politics

मोदी मंत्रीमंडल में होगा फेरबदल | पासवान को मिलेगी इंट्री | झारखंड से भी एक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शाह व मात का खेल जारी है। सत्ता हासिल करने को लेकर पार्टियां किसी भी हद तक जाने को तैयार है। जोड़तोड़ की राजनीति अब शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी अपनी कुर्सी बचाने को लेकर बिहार में इंट्री मारनी शुरू कर दी है। बीजेपी सीएम नीतिश कुमार व राजद के प्रमुख लालू यादव के वोट में सेंध मारने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए वो छोटी-छोटी पार्टियों को अपने पाले में करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि लोकसभा में बिहार से ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर सकें। सूत्रों की मानें तो इस महीने तक मोदी मंत्रीमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। वर्तमान में बिहार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आरके सिंह की छुट्टी हो सकती है। वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए में शामिल होकर मंत्री बन सकते हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड से भी एक सांसद को मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। झारखंड से एक मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यानि कुल मिलाकर शाह-मात का खेल 2024 का शुरू हो गया है।

2-3 बैठक करने के बाद ही गठबंधन में शामिल होने पर फैसला करेंगे

चिराग पासवान ने अपने चाचा व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर कहा कि उनके एनडीए में उनके रहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी नेता का महत्व इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें किस तरह का जन समर्थन हासिल है। लोकतंत्र में बहुमत का काफी महत्व है, जनता को पता है कि बहुमत कहां है। एनडीए में शामिल होने पर चिराग ने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ 2-3 बैठकें करने के बाद ही अगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने पर फैसला करेंगे। यह बातें उन्होंने पटना में अपने आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारियों की एक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कही। पासवान ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने मुझे 2024 के लोकसभा चुनाव व राज्य चुनावों के लिए गठबंधन बनाने के संबंध में कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। बता दें कि चिराग पासवान ने पटना में गृह राज्यमंत्री व बीजेपी नेता नित्यानंद से मुलाकात की थी।

Leave a Response