+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
Latest Hindi News

अनंत अंबानी-राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी में रांची की पार्श्व गायिका स्वाति प्रसाद ने भी अपनी प्रस्तुति दी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड की पहचान खनिज संपदा के अलावा खेल से भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। लेकिन अब गायिका में भी पहचान झारखंड की होने लगी है। पिछले दिनों गुजरात के जामनगर में राधिका मर्चेंट व अनंत अंबानी के तीन दिवसीय बहुचर्चित प्री वेडिंग सेरेमनी में रांची की जानी मानी पार्श्व गायिका स्वाति प्रसाद ने भी अपनी प्रस्तुति देकर झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया। लगभग महीने भर से वृंदावन मुंबई व जाम नगर में रिहर्सल के बाद इनकी टीम की तीन प्रस्तुति संपन्न हुई। वेद, श्लोक एवम अन्य गीतों की भव्य प्रस्तुति हुई। दुनियां भर के कई दिग्गज कलाकारों ने इस मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी। जिसमें पॉप सिंगर रिहाना भी लोगों को अपनी प्रस्तुति देकर मन मोहा था। स्वाति झारखंड की एक मात्र कलाकार है जिन्हें जामनगर के इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रस्तुति देने का मौका मिला। आपको बता दें कि स्वाति प्रसाद के कई गीत काफी प्रसिद्ध हुए हैं, जिनमेरांची के छोरे जोर लगा रे, छठी मईया सुनी न, बिध के बताई हो शामिल है।

Leave a Response