

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 मई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक रद्द कर दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करनी थी, लेकिन आखिरी समय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को रद्द कर दिया गया है। हांलाकि बैठक की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपाध्यक्ष की भूमिका में रहते। गृह मंत्री 9 मई को ही रांची पहुंच जाते। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (संभावित) सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शिरकत करना था। झारखंड से मुख्य सचिव अलका तिवारी और विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहते।
add a comment