+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Sport

महिला हॉकी इंडिया लीग : पेनल्टी शूटआउट में ओडिशा जीता

international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Share the post

रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के पांचवें दिन ओडिशा वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ओडिशा वॉरियर्स ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में गुरुवार को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के खिलाफ यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। ओडिशा वॉरियर्स के लिए 8वें मिनट में बलजीत कौर व बंगाल के लिए 16वें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने स्कोर किया। अंत तालिका में सूरमा की टीम 2 मैच खेलकर 6 अंक हासिल कर नंबर वन पर बरकरार है।

Leave a Response