
रांची। अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद के छोटे भाई और मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के फाउंडर नूर अहमद उर्फ पप्पू भाई का इंतेक़ाल हो गया है। अतिया ट्रेडर्स के मालिक नूर अहमद पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे और समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। उनके इंतकाल से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। नूर अहमद की जनाजे की नमाज और मिट्टी रातू रोड कब्रिस्तान में नमाज-ए-जोहर के बाद अदा की जाएगी। यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया, रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने दी।
add a comment





