+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, April 16, 2025
Sport

अंतर जिला फुटबॉल : CAA रांची सेमीफाइनल में | फाइनल के लिए रामगढ़ से होगा मुकाबला

Oplus_131072
Share the post

रांची। अंतर जिला फुटबाल टूर्नामेंट में छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (caa), रांची की टीम सेमीफाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। सेमीफाइनल में रांची का मुकाबला रामगढ़ से व टाटा का सामना गिरिडीह से होगा। मंगलवार को खूंटी के कामता ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में रांची ने आसानी से बोकारो को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा। पहले अपने दोनों मैच जीतकर रांची के खिलाड़ियों के मनोबल ऊंचा था। बोकारो के साथ खेले गए मुकाबले में शुरू से ही रांची के खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल खेला। हालांकि पहले हाफ के खेल खत्म होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। 65वें मिनट में रांची के रोहित तिग्गा ने एक बेहतरीन गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद बोकारो के खिलाड़ियों ने कई शानदार मूव बनाकर हमला किए। लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। वहीं, रांची के खिलाड़ी अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए आक्रमक खेल खेले। 90वें मिनट में रोहित ने एक आैर गोलकर रांची को 2-0 से आगे कर दिया। रांची की टीम ने यह लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले मेजबान खूंटी को 5-0 से व गुमला को 2-0 से हराया था।

Leave a Response