
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 24-26 अक्टूबर तक आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियन बना। भारत ने 20 गोल्ड, 23 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज सहित कुल 58 मेडल जीते। श्रीलंका ने 16 गोल्ड समेत कुल 40 मेडल जीते और दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल तीसरे स्थान पर रहा, जबकि बांग्लादेश और मालदीव ने भी कुछ मेडल जीते। भूटान इस बार कोई मेडल नहीं जीत सका। इस चैंपियनशिप में श्रीलंका के पथिराजे थरंगा को भाला फेंक में अच्छे प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट’ चुना गया। भारत की संजना सिंह को ‘सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट’ का अवॉर्ड मिला। समापन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और खेल सचिव मनोज कुमार जैसे कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे। सभी ने भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन की तारीफ की और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





