About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, May 9, 2025
Latest Hindi News

प्यार में रांची टू कर्नाटक : पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सके इसलिए मोबाइल तोड़ा | अब 5 आरोपी जेल की सलाखों में

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

– 2 लड़कियों के अपहरण के मामले की गुत्थी सुलझी

– लड़कियां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं

रांची। अपनी रांची पुलिस ने दो लड़कियों के अपहरण के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। झारखंड की राजधानी रांची से 2 सगी बहनों के अपहरण की कहानी का खुलासा रांची पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। पुलिस की जांच में पाया गया कि लड़कियों का अपहरण हुआ ही नहीं था, प्यार के चक्कर में लड़कियां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं। इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपहरण का पूरा मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला है। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी प्लानिंग के साथ दोनों लड़कियां घर से फरार हुईं थीं। इस मामले में मुख्य आरोपी मो. इस्माइल सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था

जांच में यह बात भी सामने आई है कि पकड़े गए युवक के साथ बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के परिजनों ने युवक से अपनी पुत्री की शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ही दोनों बहनों ने मिलकर उस युवक के साथ फरार होने की पूरी योजना बनाई और अपहरण की झूठी कहानी रच प्रेमी के साथ फरार हो गईं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस तरह से दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को फोन कर यह बताया था कि उनका अपहरण कर लिया गया है। जानकारी मिलने पर रांची पुलिस का पूरा अमला ही चौकस हो गया। पुलिस रात भर लड़कियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी करती रही। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को भी खंगाला गया, जिसमें रेल पुलिस ने भी पूरा सहयोग दिया।

कर्नाटक पुलिस से सहयोग लिया गया

टेक्निकल सेल और सीसीटीवी के माध्यम से रांची पुलिस को यह जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां कार से एक लड़के के साथ बूटी मोड़, फिर ओरमांझी से होते हुए चितरपुर पहुंची थीं और वहां से कोडरमा, वाराणसी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक चली गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने तुरंत कर्नाटक के एडीजी और पुलिस अधीक्षक कोपल से सहयोग के लिए अनुरोध किया। कर्नाटक पुलिस के सहयोग से ही दोनों लड़कियों को बरामद किया गया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इंटरनेट कॉल का कर रहे थे प्रयोग

रांची एसएसपी ने बताया की दोनों लड़कियां बालिग हैं। घर से फरार होने से पहले कर्नाटक के युवक के साथ मिलकर दोनों बहनों ने पूरी तैयारी कर ली थी। दोनों लड़कियों ने अपना मोबाइल फोन शनिवार को ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास स्वीच ऑफ कर दिया था। रेलवे स्टेशन के वाईफाइ का इस्तेमाल कर दोस्तों से घर की जानकारी ली जा रही थी। रांची से कर्नाटक जाने के दौरान 6 मोबाइल को तोड़ा गया। ताकि पुलिस को सही लोकेशन नहीं मिल सके।

इंस्टाग्राम लोकेशन से मिला सुराग

इसके बाद दोनों लड़कियां इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई। इंस्टाग्राम के जरिए छोटी बहन अपने प्रेमी से बातचीत किया करती थी और मैसेज भी दिया करती थी। इंस्टाग्राम के लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों लड़कियों तक पहुंची थी। पुलिस उनका लोकेशन सही तरीके से ना निकल पाए इसलिए वह वाईफाई का प्रयोग कर रहे थे।

लड़कियों से पूछताछ की जारी

रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया है कि वह इस्माइल के बहकावे में आकर घर से भाग गईं थीं। हालांकि एसएसपी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर इस पूरे प्रकरण में कहीं से भी लड़कियों का कोई हाथ सामने आया तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। आरोपी इस्माइल कर्नाटक के रायचूर का रहने वाला है। इस मामले में इस्माइल की मदद करने वाले अन्य चार को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनमें रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले जुनेद आलम, रामगढ़ के रहने वाले मजहर आलम, गढ़वा के रहने वाले इमरान खान और हिंदीपीढ़ी नाला रोड के रहने वाले काशिद फिरोज शामिल हैं।

Leave a Response