+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, August 1, 2025
NewsCricket

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस । पहले करेगा बल्लेबाजी। गिल की जगह ईशान किशन ओपनिंग करेंगे

Share the post

रांची। ICC Cricket World Cup में 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का सामना 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन आस्ट्रेलिया के साथ होगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया में शुभमन गिल की जगह रांची के ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पाचवां मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत सबसे अधिक प्वाइंट के साथ आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर है। वहीं, इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया काफी मजबूत मानी जा रही है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली टूर्नामेंट के पहले मैच में किसका पलड़ा भारी होगा वो तो खेल शुरू होने के बाद मैदान पर ही पता चलेगा।

पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलेगी

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के के लिए शानदार है। इस पिच पर बल्लेबाजों की तुलना में स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है विकेट धीमी होती जाती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है।ऐसे में टीम इंडिया के स्पिनर अटैक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत के मैच कब-कब खेले जाएंगे

8 अक्टूबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई11 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्‍ली14 अक्टूबर 2023: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद19 अक्टूबर 2023: भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे22 अक्टूबर 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला29 अक्टूबर 2023: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ2 नवंबर 2023: भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई5 नवंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता12 नवंबर 2023: भारत बनाम नीदरलैंड, बंगलुरु

Leave a Response