
रांची। घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिर बाजी मार ली। JMM के कैंडिडेट सोमेश चंद्र सोरेन ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को भारी अंतर से हराया। सोमेश चंद्र सोरेन को 104794 वोट मिले. जबकि बाबूलाल सोरेन को 66270 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 11452 वोट मिले। बता दें कि घाटशिला विधानसभा शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के असामयिक निधन से खाली हुई थी। 11 नवंबर को यहां पर वोटिंग हुई, कुल 74.63 प्रतिशत लोगों ने उपचुनाव में वोटिंग की थी। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।
add a comment





