+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

20 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी | 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया | भागते हुए एक बकरी को कुचल डाला

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। 20 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी को बचा लिया गया। कुएं में गिरने के बाद हाथी चिंगगाढने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो हाथी को कुएं में गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से मिट्टी काट कर लगभग 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद हाथी को कुएं से बाहर निकाला। यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के सेरेंगगातु गांव में हुआ। यह हाथी झुंड से बिचड़ गया था। कुएं से निकलते ही हाथी जंगल की ओर तेजी से भागा। इस दौरान उसने एक बकरी को भी कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में हाथी कुएं में गिरा था। बताया गया कि झुंड से बिछड़ा हाथी गांव में खाने की तलाश में आया था। लेकिन इसी बीच खेत के बगल में स्थित कुएं में गिर गया। कुएं में हाथी गिरने की सूचना के बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। गोला वन क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाथी को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। शुक्रवार को ही 14 के झुंड़ में हाथी इलाके में पहुंचे थे, उसी झुंड का एक हाथी मकई और बादाम की खेती खाने के लिए सेरेंग गातु गांव में आ गया था। इसी दौरान वह स्लिप कर कुएं में गिर गया था। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो कच्चे कुएं की घेराबंदी करके रखें, ताकि इस तरह की घटना भविष्य में ना घटित हो। उन्होंने कहा कि खाने की तलाश में बारिश के दिनों में हाथियों का झुंड़ गोला क्षेत्र के विभिन्न गांव में विचरण करता है। चूंकि गोला एक खेती- किसानी बाहुल्य क्षेत्र है. हाथियों को मकई बादाम और सब्जियां काफी पसंद है। इसी के लालच में हाथियों का झुंड जंगल से गांव की ओर चला आता है।


Leave a Response