
इन इलाकों में घंटों कटौती, पहले से करें तैयारी!
रांची। 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। यह व्यवधान आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने के कार्य के कारण किया जा रहा है। बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी दिनचर्या की योजना बना लें।
डिवीजन: डोरंडा
सब डिवीजन: डोरंडा
प्रभावित फीडर:
11 KV परासटोली
11 KV अनंतपुर
11 KV डोरंडा
प्रभावित क्षेत्र और समय:
नार्थ ऑफिस पारा, ब्लिंकिट गली – सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
निवारणपुर एवं आसपास के इलाके – सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
डोरंडा बाजार, हाथीखाना, भवानीपुर एवं आसपास के क्षेत्र – सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
add a comment





